गर्मी बढ़ी, अब सुबह 6 बजे से खुलेगा राजगीर जू और नेचर सफारी

राजगीर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जू सफारी और नेचर सफारी के समय में बदलाव किया गया है। 24 अप्रैल से अगले आदेश तक यह सफारी प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक ही संचालित होगी।

पर्यटकों को दोपहर 12:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह निर्णय राजगीर में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और लू की चेतावनी के मद्देनज़र लिया गया है।

राजगीर जू सफारी निदेशक राम सुंदर एम और डीएफओ राजकुमार एम द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर पर्यटकों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


 

  • Related Posts

    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मधेपुरा: ज्वेलरी दुकानदार ने लेन-देन के विवाद में मां-बेटी पर फेंका तेजाब; सदर अस्पताल में मची चीख-पुकार, एक महिला गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *