भागलपुर में गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने

भागलपुर जिले में बह रही पछुआ हवा से मौसम के तेवर में कुछ बदलाव दिख रहा है। सुबह और शाम का मौसम जहां शुक्रवार को सामान्य बना रहा तो वहीं दिन में गर्मी व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अभी रविवार तक ऐसे ही मौसम रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार तक सुबह और शाम में मौसम सामान्य बना रहेगा।

वहीं दिन भर गर्मी व उमस लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…