ठंड का कहर: काम की तलाश में भटक रहे मजदूर, निराश होकर लौट रहे घर

भागलपुर: पूरे बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भागलपुर में भी शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड का असर केवल आम लोगों की दिनचर्या तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव रोजगार पर भी पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरी करने वाले श्रमिकों को झेलनी पड़ रही है।

दूर-दराज के गांवों से रोजी-रोटी की तलाश में भागलपुर आने वाले मजदूरों को इन दिनों काम नहीं मिल पा रहा है। रोजाना भाड़ा और किराया खर्च कर मजदूर शहर पहुंचते हैं, लेकिन जब उन्हें काम नहीं मिलता तो निराश होकर खाली हाथ वापस अपने गांव लौटने को मजबूर हो जाते हैं।

मजदूरों का कहना है कि ठंड के कारण निर्माण कार्य और अन्य बाहरी काम लगभग ठप हो गए हैं। ठेकेदार और निजी संस्थान भी काम देने से कतरा रहे हैं, जिससे दिहाड़ी मजदूरों की आय पूरी तरह बंद हो गई है। ऐसे में उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

शहर के विभिन्न चौराहों और मजदूर मंडियों में सुबह से ही बड़ी संख्या में मजदूर काम की आस में खड़े रहते हैं, लेकिन दिन ढलने तक उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। कई मजदूरों ने बताया कि लगातार कई दिनों से काम नहीं मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

दिहाड़ी मजदूर सूरज कुमार यादव ने बताया कि वह रोज सुबह काम की उम्मीद में घर से निकलते हैं, लेकिन ठंड और काम की कमी के कारण उन्हें खाली लौटना पड़ता है। वहीं मजदूर माहेश्वरी यादव ने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो परिवार का गुजारा करना बेहद कठिन हो जाएगा।

ठंड की मार सबसे अधिक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों पर पड़ रही है, जिनके पास न तो कोई स्थायी रोजगार है और न ही बचत। मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि ठंड के इस दौर में उनके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए या फिर किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

बाइट

सूरज कुमार यादव, मजदूर:
ठंड बहुत ज्यादा है, काम मिल नहीं रहा है। रोज शहर आते हैं, किराया खर्च होता है और खाली हाथ लौटना पड़ता है।

माहेश्वरी यादव, मजदूर:
कई दिनों से काम नहीं मिला है। घर में खाने तक की परेशानी होने लगी है, सरकार से मदद की उम्मीद है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading