भागलपुर में डीकेजीएस एमएसएमई ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ

2 फरवरी तक 60 स्टालों में दिखेगा स्वदेशी उद्यम का हुनर

भागलपुर। शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के तत्वावधान में डीकेजीएस एमएसएमई ट्रेड फेयर 2026 का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह मेला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से निबंधित संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है और 2 फरवरी तक चलेगा।

मेले का विधिवत उद्घाटन भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शाह, मंजूषा गुरु मनोज पंडित तथा डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के संचालक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और मंजूषा पेंटिंग देकर किया गया।

उद्घाटन के बाद स्टालों का किया अवलोकन
उद्घाटन के बाद विधायक रोहित पांडे ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया और स्थानीय उद्यमियों, बुनकरों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कारोबारियों को बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

खादी से लेकर हस्तशिल्प तक, 60 स्टालों में बिक्री
मेले में कुल 60 स्टाल लगाए गए हैं, जहां खादी वस्त्र, हस्तशिल्प, हथकरघा, ग्रामीण उद्योगों के उत्पादों के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं।

10 वर्षों से उद्यमियों को सशक्त बना रही संस्था
डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से बुनकरों और महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रेड फेयर से स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

मेले को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading