पटना विश्वविद्यालय के कुलपति को राज्यपाल ने लगाई फटकार

औचक निरीक्षण में चैंबर से नदारद मिले कुलपति अजय सिंह, आगे के लिए दी सख्त हिदायत

पटना, 14 सितंबर।पटना विश्वविद्यालय के कुलपति अजय सिंह के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां ने शनिवार को विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक मुख्यालय पहुंचे कुलाधिपति सीधे कुलपति के चैंबर में गए, लेकिन वहां वे मौजूद नहीं थे।

सूचना मिलने पर जब कुलपति अजय सिंह पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और आगे के लिए सख्त हिदायत दी। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासनिक हलकों में अफरातफरी का माहौल बन गया।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

कुलपति के खिलाफ यह शिकायतें आ रही थीं कि वे मुख्यालय में ज्यादातर समय मौजूद नहीं रहते और शिक्षकों, छात्रों व अन्य प्रतिनिधियों से मिलने से भी परहेज करते हैं। इन शिकायतों की जांच करने के लिए पहली बार खुद कुलाधिपति विश्वविद्यालय पहुंचे।

सख्त संकेत

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने स्पष्ट कर दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासनिक कामकाज में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कुलपति को हिदायत दी कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और विश्वविद्यालय से जुड़े सभी हितधारकों से संवाद बनाए रखें।


 

  • Related Posts

    अब नहीं चलेगा ‘तारीख पर तारीख’ का खेल: हाईटेक फॉरेंसिक तकनीक से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    खाकी पर उठे सवाल: मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID को सौंपी गई जांच

    Share Add as a preferred…

    Continue reading