राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं. मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में पर्व-त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रतिवर्ष भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में बड़े धूमधाम से पारम्परिक रीति रिवाज के अनुसार लोग मनाते हैं. इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को लोग आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं और अपने सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना करते हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पर्व प्रदेश में सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह के वातावरण को और मजबूत करेगा और बिहार सुखी, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनेगा।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में असीम भक्ति, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. उन्होंने कहा है कि उनकी जीवन लीलाओं और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवाभाव और सद्भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है. राज्यपाल ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा श्रीमद्‍भगवद्‍गीता में दिया गया उपदेश जीवन प्रबंधन का महानतम दर्शन है और हमें इसका अनुसरण करने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *