तीसरे बच्चे पर ₹30 हजार, चौथे पर ₹40 हजार देगी सरकार; जनसंख्या घटने पर चिंतित हुए चंद्रबाबू नायडू

N. Chandrababu Naidu की सरकार ने घटती जनसंख्या वृद्धि दर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। Andhra Pradesh सरकार अब तीसरा बच्चा पैदा करने वाले दंपत्तियों को 30 हजार रुपये और चौथा बच्चा होने पर 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकाकुलम जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस नई योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा, “हमने नया निर्णय लिया है। तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। क्या यह सही फैसला नहीं है?”

यह पहली बार नहीं है जब आंध्र प्रदेश सरकार ने बच्चों के जन्म पर आर्थिक प्रोत्साहन की बात की है। इससे पहले सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर भी विचार कर चुकी है। 5 मार्च को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने संकेत दिया था कि सरकार दूसरे बच्चे के लिए भी प्रोत्साहन राशि देने की योजना बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल लोग बच्चों को बोझ समझने लगे हैं, जबकि बच्चे परिवार और समाज की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि कई परिवार केवल एक ही बच्चा पैदा कर रहे हैं और अगर पहला बच्चा लड़का हो जाए तो दूसरा बच्चा भी नहीं चाहते।

नायडू ने चेतावनी दी कि राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में जनसंख्या स्थिर बनाए रखने के लिए प्रति महिला औसतन 2.1 बच्चों की जरूरत होती है। यदि यह दर इससे कम होती है, तो भविष्य में आबादी घटने का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों में घटती आबादी और बुजुर्गों की बढ़ती संख्या ने अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर डाला है। इसी कारण अब जनसंख्या संतुलन बनाए रखना जरूरी हो गया है।

दक्षिण भारत के राज्यों में लोकसभा परिसीमन को लेकर भी चिंता बढ़ी हुई है। उनका मानना है कि उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण नीतियों का बेहतर पालन किया है, इसलिए सीटों के पुनर्वितरण में उन्हें नुकसान नहीं होना चाहिए। हालांकि केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि केवल जनसंख्या के आधार पर सीटों का पुनर्वितरण नहीं किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    जंतर-मंतर आंदोलन को मिला बड़ा चेहरा! प्रकाश राज पहुंचे धरना स्थल, सोनम वांगचुक से की मुलाकात; शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से जवाब मांगा

    Share Add as a preferred…

    विधवा पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे ₹740 करोड़! बैलेंस देखते ही बिगड़ी तबीयत, बैंक में मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…