टीवी शो देख पड़ोस के बच्चे को लड़की ने कुएं में फेंका, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल; देखें पूरी वीडियो

आज के समय में हर किसी के पास टीवी का होना आम बात है जो सभी के मनोरंजन का साधन है। बड़े, बूढे, जवान, बच्चें हर कोई टीवी देखता है और उससे कुछ ना कुछ सीखता भी है। मगर हम टीवी पर जो कुछ भी देखते है वो सब सीखने लायक नहीं होता है। कुछ चीजे इतनी नेगेटिव होती है कि उससे बचना ही सही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरात में डाल दिया है। एक लड़की ने 4 साल के एक बच्चे को उठाकर कुएं में फेंक दिया और इसका कारण उसने टीवी को बताया।

लड़की ने बच्चें को कुएं में फेंका

वायरल वीडियो में हमें दिखता है कि एक लड़की और एक बच्चा दोनों अपने घर के बाहर एक साथ खेल रहे हैं। जहां दोनों बच्चें खेल रहे हैं वहां पास में एक छोटा सा कुआं भी नजर आ रहा है। खेलते-खेलते लड़की अचानक बच्चे को उठाती है और उसे कुएं में फेंक देती है। बच्चा इससे बचने के लिए कुएं के किनारे को पकड़ लेता है क्योंकि कुएं की चौड़ाई ज्यादा नहीं है इसलिए बच्चे की पकड़ कुएं के किनारे पर अच्छे से बन जाती है। मगर लड़की शायद उसे कुएं में फेंकने का पूरा मन बना चुकी थी इसलिए वो बच्चे का हाथ जबरदस्ती छुड़ाती है और उसे कुएं के अंदर फेंक देती है।

गांववालों ने बच्चे की बचाई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये वायरल वीडियो चीन के युन्नान का बताया जा रहा है। गांव के लोग, बच्चे के चीखने की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने जैसे-तैसे कर उस बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। लड़की से जब इसकी वजह पूछी गई तो उसने बताया कि वह एक टीवी शो में देखी गई कहानी की नकल कर रही थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @CCTV IDIOTS नाम के एक पेज से शेयर किया गया जिसे अभी तक 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट में जंग तेज: अमेरिका और ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, ओमान-मिस्र की कोशिशें नाकाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: यूएई के पोर्ट पर आग, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *