नई कैबिनेट की पहली बैठक आज, PM आवास पर नड्डा ने किया ख़ास इंतजाम

मोदी 3.0 कैबिनेट की बैठक सोमवार शाम को लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर होने की संभावना है। यह बैठक शाम पांच बजे हो सकती है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है। मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में विकास को नई गति देने के लिए अनुभवी नेताओं और मंत्रियों पर भरोसा जताया है।

जानकारी हो कि, मोदी 3.0 की कैबिनेट में आधे से अधिक मंत्री पहले भी केंद्र में मंत्री और तीन या उससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। इसी तरह से मंत्रिपरिषद में सभी क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों को जगह देने की कोशिश की गई है। 47 मंत्री ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। मोदी 3.0 में 72 में से 43 ऐसे मंत्री हैं जो तीन या उससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। वहीं 39 मंत्रियों के पास पहले भी केंद्र में मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव है।

वही, इस बार के मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में सर्वानंद सोनेवाल, मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, एचडी कुमारास्वामी और जीतनराम मांझी जैसे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने वाले अनुभवी चेहरे भी हैं। साथ ही पीएम मोदी ने अपनी नवगठित सरकार के सभी मंत्रियों को रविवार को नसीहत दी कि उन्हें विनम्र रहना चाहिए, क्योंकि आम लोग यही पसंद करते हैं। साथ ही मोदी ने उन्हें ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कभी कोई समझौता न करने की भी सलाह दी।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *