महाकुंभ में लगी आग पर पाया गया काबू, सीएम योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे

प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना के बाद दो सौ से अधिक टेंट के जलकर राख होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, दमकर की कई टीमों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेला क्षेत्र में पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ मेले में सेक्टर 19-20 में विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के टेंट में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान आग भड़क गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक 200 से अधिक टेंट को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन किया और घटना की पूरी जानकारी ली है। पीएम मोदी से बात करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    पटना में बड़े बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी, पूर्व पुलिसकर्मी बना गैंगस्टर लाली सिंह पर आरोप

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *