पटना के बिहटा थाना पुलिस का कारनामा! आरोपी की जगह पीड़ित को ही कर लिया अरेस्ट, रातभर थाने में बिठाए रखा

बिहार पुलिस अपनी करतूतों के कारण आए दिन चर्चा में रहती है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने आरोपी की जगह पीड़ित को ही अरेस्ट कर लिया और रातभर थाने में बिठाए रखा। मामला बिहटा थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव का है। दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए पीड़ित को ही अरेस्ट कर थाने ले गई।

आरोपियों ने पीड़ित रोहित कुमार को जानवरों की तरह हाथ पैर बांधकर घंटों बंधक बनाए रखा लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस रोहित को ही उठाकर थाने ले गई। पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पीड़ित को थाने में बैठाए रखा और जब मामले ने तूल पकड़ा तो लीपापोती में लग गई।

आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करने की बात कह रही है। बता दें कि युवक के साथ हुई बर्बरता का वीडियो जब वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लड़के को रस्सी से बांधकर रखा गया है और उसकी पिटाई की जा रही है।

  • Related Posts

    सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण-2026 को लेकर पटना में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कबड्डी के मैट पर ‘बिहारी बेटियों’ का जलवा! मगध वॉरियर्स की बादशाहत कायम, पर सीतामढ़ी ने दी कड़ी टक्कर; जानें अंक तालिका का ताजा हाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *