पार्टी से निष्कासित बेटे का मां के लिए प्यार, राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप का इमोशनल संदेश

जहां एक ओर देशभर में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं, वहीं आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है। लेकिन पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर इस बार चहल-पहल की जगह सन्नाटा पसरा हुआ है।

दरअसल, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों पटना में मौजूद नहीं हैं। लालू यादव दिल्ली में हैं, जबकि तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री यादव और अपने दोनों बच्चों के साथ विदेश यात्रा पर हैं। ऐसे में राबड़ी देवी का जन्मदिन इस बार आवास पर पारिवारिक रूप से नहीं मनाया जा सका।


मां के जन्मदिन पर भावुक हुए तेज प्रताप यादव

मां के जन्मदिन पर बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भावुक होकर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राबड़ी देवी को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताते हुए एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया।

तेज प्रताप यादव ने लिखा—
जन्मदिन मुबारक हो माँ। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर मुस्कान, हर दुआ और हर उस पल के पीछे आपकी ही सांसें हैं, जो घर जैसा लगता है।

उन्होंने आगे लिखा—
आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपने बिना गिने दिया, बिना शर्त प्यार किया और तब भी मजबूती से खड़ी रहीं, जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना बोझिल था। कहते हैं, जब भगवान हर जगह नहीं हो सकता, तब वह माँ को भेजता है।


राबड़ी आवास पर नहीं दिखी पहले जैसी रौनक

आमतौर पर पर्व-त्योहार या खास मौकों पर राबड़ी आवास में रौनक देखने को मिलती है, लेकिन इस बार न्यू ईयर और जन्मदिन दोनों मौके फीके नजर आए। पटना में इस समय केवल राबड़ी देवी ही मौजूद हैं।

हालांकि, जन्मदिन के मौके पर राजद के कई नेता और कार्यकर्ता 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचकर बुके और शुभकामनाएं दे रहे हैं।


निष्कासन के बावजूद मां से जुड़ा है तेज प्रताप का रिश्ता

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है और वे परिवार से भी अलग रह रहे हैं। इसके बावजूद मां राबड़ी देवी और पिता लालू यादव के प्रति उनका भावनात्मक जुड़ाव साफ तौर पर देखने को मिला।

मां के जन्मदिन पर किया गया उनका यह पोस्ट एक बार फिर मां-बेटे के रिश्ते की गहराई को बयां करता है।


 

  • Related Posts

    सराहनीय पहल: भागलपुर डीडीसी ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील, बैजानी और पुरैनी पंचायतों में योजनाओं की ली सुध

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बैजानी पंचायत का किया स्थलीय निरीक्षण; आकांक्षी प्रखंड के मानकों पर विकास तेज करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading