किसी भी सूरत में नहीं होगी परीक्षा रद्द, BPSC ने की बड़ी घोषणा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70 वीं पीटी की परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम लेने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 9 दिन से पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन में साथ देने के लिए तेजस्वी यादव, पप्पू यादव, प्रशांत किशोर, रहमान सर और खान सर पहुंचे थे और छात्रों की हित के लिए परीक्षा को रद्द करने और फिर से परीक्षा लेने की मांग आयोग से करने लगे। लगातार आयोग से इस तरह की मांग हो रही है लेकिन बीपीएससी ने बड़ी घोषणा कर दी है।

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रण ने यह घोषणा कर दी है कि किसी सूरत में बीपीएससी पीटी की परीक्षा रद्द नहीं होगी। परीक्षा को रद्द करने की मांग चंद लोग कर रहे हैं जबकि बहुत सारा मेल परीक्षा रद्द नहीं किये जाने की मांग को लेकर आयोग के पास आ रहे हैं।

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने इस बात की घोषणा कर दी है कि फिर से 70वीं पीटी की परीक्षा नहीं ली जाएगी। इस परीक्षा को रद्द नहीं करने को लेकर बहुत सारे मेल आ रहे हैं। आंदोलित छात्र जो आरोप लगा रहे हैं उसका सबुत उनके पास नहीं है। आंदोलन करने वाले मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोग अब अप्रैल में होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटी है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *