भागलपुर : दीक्षांत समारोह में हंगामा करने वाले छात्र की एंट्री की होगी जांच

अनुशासन समिति ने शुरू की कार्रवाई की प्रक्रिया, पास और सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी जांच

भागलपुर।तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के 48वें दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति की मौजूदगी में कागज का कतरन उछालने वाले छात्र आलोक कुमार पर अब कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अनुशासन समिति की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. जवाहर लाल की अध्यक्षता में कुलपति आवासीय कार्यालय में हुई, जिसमें इस मामले की गहन जांच का निर्णय लिया गया।

क्या-क्या होगा जांच के दायरे में:

  • आलोक कुमार दीक्षांत समारोह में कैसे और किस भूमिका में पहुंचा?
  • उसे प्रवेश पास किस प्रक्रिया के तहत मिला?
  • जिस गेट से वह दाखिल हुआ, वहाँ चेकिंग हुई थी या नहीं?
  • उस स्थान पर पुलिस बल तैनात थे या नहीं?

समिति इन बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। कुलपति ने स्पष्ट किया है कि समारोह की गरिमा भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा


 

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट के महायुद्ध में बिहार का एक और ‘लाल’ कुर्बान! भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन की मिसाइल हमले में मौत; आखिरी शब्द— “ड्यूटी पर हूँ, बाद में बात करूँगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *