डीएम–एसएसपी ने परीक्षा केंद्र पर मारा औचक छापा, बोले– कदाचार पर जीरो टॉलरेंस

भागलपुर, 03 फरवरी 2026।बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से सीएमएस हाई स्कूल, भागलपुर स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्र के अंदर और बाहर की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और कदाचार रोकने के इंतजामों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही परीक्षा कक्षों, नियंत्रण कक्ष और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति भी जांची गई।

कर्मियों को दो टूक चेतावनी

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारियों और अन्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराया जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनियमितता पाई गई तो संबंधित कर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया।

पूरे जिले में सतत निगरानी

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि इंटर परीक्षा के सफल, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त आयोजन के लिए सभी केंद्रों पर पहले से सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा अवधि के दौरान लगातार औचक निरीक्षण और मॉनिटरिंग जारी रहेगी।


 

  • Related Posts