डबल इंजन की NDA सरकार में सूबे के विकास को मिली है रफ्तार: उमेश सिंह कुशवाहा

बिहार जनता दल यूनाईटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि डबल इंजन की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में सूबे के विकास को रफ्तार मिली है।

कुशवाहा ने शनिवार को खगड़िया एवं बेगूसराय जिले में राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का कारवां यूं ही अनवरत आगे बढ़ता रहे इसके लिए राजग कार्यकर्ताओं को ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के सामूहिक संकल्प को साकार करने की दिशा में अपनी पूरी ताकत झोंक देना है। अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हमें कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का चुनाव होगा और विकास को नई दिशा देगा।

कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि हमारा बिहार आज सुशासन, शांति और सर्वांगीण विकास पर्याय बनकर उभरा है। हमारे नेता ने न्याय के साथ विकास के मूलमंत्र को धरातल पर उतारते हुए हर शोषित और वंचित वर्गों का विकास सुनिश्चित किया है। उनका स्पष्ट मानना है कि बिहार को उस ऊंचाइयों पर लेकर जाना है, जहां से चाहकर भी कोई इसे नीचे न ला सके।

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि हताश और निराश विपक्ष झूठ के सहारे जनता को भरमाने की कोशिश कर रहा है लेकिन हमें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार होने से बिहार के विकास को नई रफ्तार मिली है। प्रदेश के चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय बजट में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। जिसका लाभ 14 करोड़ प्रदेशवासियों को होगा।

  • Related Posts

    पटना में अब ‘स्मार्ट ट्रैफिक’ का दौर: बटन दबाते ही रुकेगी गाड़ियां, पैदल यात्रियों को बड़ी राहत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    CBSE का सख्त निर्देश: कॉपी जांच से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने पर होगी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *