उप मुखिया की सरेआम हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भून डाला

बिहार के बेगूसराय में उपमुखिया की गोली मारकर हत्याकर दी गई. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के भरौल गांव की है. बताया जा रहा है कि मृत उप मुखिया अजय पासवान बीती रात अपने सहयोगियों के साथ बाहर घूम रहे थे, इसी क्रम में तकरीबन 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे।

अपराधियों ने उप मुखिया अजय पासवान को पकड़ लिया और उनको गोली मार दी. अजय पासवान को दो गोलियां लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से उप मुखिया को इलाज के लिए बेगूसराय से अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध मे प्रत्यक्षदर्शी सुमन कुमार ने बताया कि गांव के ही मनजीत कुमार जो पूर्व में भी एक हत्या सहित कई कांडों में नामजद अभियुक्त है. वह आज जमानत पर जेल से रिहा हुआ था और उसने पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए अपने सहयोगियों के साथ अजय पासवान की हत्या कर दी।

उपमुखिया अजय पासवान एक हत्याकांड में गवाह थे, जिसमें हत्या का आरोप मंजीत कुमार पर लगा था. शुभम कुमार ने यह भी बताया कि जबसे अजय पासवान उप मुखिया बने हैं, तब से उन पर लगातार चुनावी रंजिश की वजह से डराया धमकाया जा रहा था।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *