संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से हड़कंप

बेगूसराय में एक बार फिर से संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। शराब पीने से दो लोगों की कथित मौत की जानकारी मिलने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मत गया है।

मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के वार्ड- 8 रहने वाले चंद्रदेव सिंह के बेटे आरएमपी डॉक्टर चुनचुन प्रसाद सिंह उर्फ चुन्नी लाल एवं नाथों तांती के 50 वर्षीय बेटे हरेराम तांती के रूप में हुई है, जो कंपाउंडर का काम करता था। दोनों मृतक स्वास्थ्य सेवा से ही जुड़े हुए थे तथा एक अपने निजी क्लीनिक में मेडिकल की प्रैक्टिस करते थे।

ग्रामीण डॉक्टर चुनचुन प्रसाद सिंह उर्फ चुन्नू लाल सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया हालांकि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित एक टीम के देखरेख में हरेराम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया। बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरेराम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था, उस वक्त उनके आंखों की रोशनी चली गई थी।

परिजनों ने बताया कि हरेराम तांती शराब का भी सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगी कि आखिर मौत की वजह क्या है। बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया है कि संदिग्ध हालत में दो व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *