सिद्धि योग में होगी दिन की शुरुआत, जान लें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर से पहले 11 बजकर 30 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 33 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैकुण्ठ चतुर्दशी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

14 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी – 14 नवंबर 2024 को सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी
  • सिद्धि योग- 14 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 30 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा
  • अश्विनी नक्षत्र- 14 नवंबर देर रात 12 बजकर 33 मिनट तक, उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा
  • 14 नवंबर 2024 व्रत-त्यौहार- वैकुण्ठ चतुर्दशी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:26 से दोपहर 02:46 तक
  • मुंबई- दोपहर 01:47 से दोपहर बाद 03:11 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:26 से दोपहर 02:46 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:33 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:27 से दोपहर 02:50 तक
  • कोलकाता- दोपहर 12:44 से दोपहर 02:07 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 01:46 से दोपहर बाद 03:09 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:20 से दोपहर 02:46 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:43 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:27 pm
  • Related Posts

    सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ मंदिर का बदलेगा स्वरूप! एरियल सर्वे से बनी ‘ग्रैंड’ सौंदर्यीकरण की रूपरेखा; सुपर मार्केट और धर्मशाला का भी प्लान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *