मुजफ्फरपुर में लव स्टोरी का काला सच: बिना तलाक दिए की शादी, धर्म परिवर्तन, दो अबॉर्शन और फिर घर से बेदखल

मुजफ्फरपुर। दो साल पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी ने आखिरकार धोखे, आंसुओं और कोर्ट कचहरी तक का रास्ता पकड़ लिया। मामला मुशहरी थाना क्षेत्र का है, जहां 25 वर्षीय महिला ने 40 साल के प्रेमी विनोद सहनी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन, दो बार गर्भपात कराने और शादी के बाद घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि विनोद ने न केवल उसका धर्म परिवर्तन कराया बल्कि उसे इस विश्वास में रखा कि वह अविवाहित है। सच्चाई तब सामने आई जब शादी के बाद वह अपने “नए पति” के घर पहुंची और पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।


दो साल पहले सिलाई मशीन से शुरू हुई थी नजदीकी

पीड़िता और आरोपी की मुलाकात बेला थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां दोनों किराए के अलग-अलग कमरों में रहते थे। महिला सिलाई मशीन चलाकर रोजी कमाती थी, जबकि विनोद मुर्गी दाना फैक्ट्री में ठेकेदार था।
काम के बहाने नजदीकी बढ़ी और दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग में बदल गई।


पहला अबॉर्शन: फरवरी का काला दिन

पीड़िता के मुताबिक, इस साल फरवरी में विनोद शराब के नशे में उसके कमरे पर आया और शारीरिक संबंध बनाए। नशे में ही मांग में सिंदूर भरकर शादी का दावा कर दिया।
कुछ हफ्तों बाद महिला गर्भवती हो गई, लेकिन विनोद ने गर्भपात करा दिया।


दूसरा अबॉर्शन: शादी के अगले दिन

पहले अबॉर्शन के बाद भी रिश्ता जारी रहा और जुलाई में महिला दोबारा गर्भवती हो गई। 23 जुलाई को शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई।
पर शादी के अगले ही दिन, यानी 24 जुलाई को, विनोद ने दबाव डालकर फिर से गर्भपात करा दिया।


शादी के बाद खुला राज

25 जुलाई को विनोद उसे अपने घर ले गया, जहां महिला को पता चला कि विनोद की पत्नी और तीन बच्चे पहले से हैं। 5 अगस्त तक किसी तरह घर में रही, लेकिन 6 अगस्त को ससुराल वालों ने उसे निकाल दिया।


परिवार भी कर रहा तिरस्कार

पीड़िता का कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाद अब उसका मायका भी उसे अपनाने को तैयार नहीं है। घरवालों का कहना है—”जैसा किया, वैसा भुगत रही हो।”
बेरोजगार और बेघर पीड़िता ने दो दिन पहले महिला थाना और मुशहरी थाना में शिकायत दी, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। अब उसने कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है।


आरोपी फरार, मोबाइल भी छीना

महिला ने आरोप लगाया कि विनोद ने उसका मोबाइल छीन लिया है और धमकी दी है—
“जहां जाना है जाओ, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।”


 

  • Related Posts

    “बिहार का भविष्य तय करेंगे नीतीश कुमार” – विजय चौधरी का बड़ा बयान, कहा बिना उनके मार्गदर्शन के सरकार संभव नहीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading