भागलपुर:दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली कनेक्शन को समिति ने दिया आवेदन

पंडाल में बिजली कनेक्शन को समिति ने दिया आवेदन

भागलपुर दुर्गा पूजा पर पंडालों में बिजली कनेक्शन के लिए अब तक बिजली कंपनी के कार्यालय में दो पूजा समितियों ने आवेदन दिया है। मोजाहिदपुर सब डिवीजन के सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अब तक खलीफाबाग स्थित दुर्गास्थान और हड़ियापट्टी से पूजा पंडाल के लिए कनेक्शन के लिए आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी पंडालों में बिजली का कनेक्शन लेना जरूरी है।

सभी पंडालों के जिम्मेदार जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर रसीद कटवा लें। वहीं दुर्गा पूजा महासमिति के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि पूजा पंडालों में बिजली के कनेक्शन के लिए चार जोन में शिविर लगाने की मांग की गई है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर-दुमका मार्ग पर जाम से लोग परेशान, वन-वे व्यवस्था लागू कराने की उठी मांग

Share Add as a preferred…

बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *