दिन ढलते ही शुरू हो रहा ठंड का कहर

भागलपुर। पहाड़ों से छनकर आ रही शुष्क पछुआ हवा ने रात को सर्द कर दिया। दिन में सूरज की धूप ने गुनगुने मौसम का एहसास करा दिया तो दिन ढलते ही ठंड का कहर शुरू हो जा रहा है। रात में पड़ रही ओस व कोहरे के चपेट में लिपटी सुबह में ठंड लोगों को कंपकंपा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार को रात का पारा और नीचे आया आएगा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे है। सुबह साढ़े आठ बजे 75 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 61 प्रतिशत पर आ गई।

बस आज भर और लुढ़केगा पारा, कल से चढ़ेगा तापमान

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी शनिवार तक रात का पारा और नीचे आएगा तो दिन का तापमान अभी 18 दिसंबर तक 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा तो दिन में सूरज की चमक बरकरार रहेगी।

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *