भागलपुर मायागंज अस्पताल के सफाईकर्मियों ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

भागलपुर,मायागंज के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में सफाई कर्मियों ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया , सभी सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने हक की लड़ाई करते दिख रहे हैं, सफाईकर्मियों का कहना है कि हमलोग विगत 2006 से लगातार सफाई का कार्य यहां करते चले आ रहे हैं चाहे किसी भी तरह की आपदा हो उसमें हमलोग अपने जान को जोखिम में डालकर भी मायागंज अस्पताल में सफाई का कार्य करते चले आ रहे हैं.

अचानक नया फरमान जारी होता है और प्राइवेट कंपनी को मायागंज अस्पताल के सफाई करने का जिम्मा दे दी जाती ल है जिससे अब हम लोगों के वेतन में भी कटौती की जा रही है और कई सफाई कर्मियों को कार्य से निकाला भी जा रहा है इसका हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं, अचानक हमलोगों को कार्य से निकालने से ऐसे सफाई कर्मी कैसे अपने परिवार को चलाएंगे और क्या करेंगे?

हमें अस्पताल के कार्य से वंचित न किया जाए और वेतन भी वृद्धि की जाए, इसके लिए हम लोग आज मायागंज अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक से अपनी मांगों को लेकर वार्ता करने आए हैं वहीं उन लोगों ने बताया कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त और जिलाधिकारी से भी मिलेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग चुप नहीं बैठने वाले।

  • Related Posts

    अब बीमार पशुओं के लिए 24×7 बजेगी घंटी! भागलपुर में ‘मोबाइल पशु अस्पताल’ के बदले नियम; 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेंगे डॉक्टर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *