शिमला से भी ठंडा हुआ से शहर, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग

दिसम्बर का महीना अभी आधा ही बीता है और चंडीगढ़ की रातें शिमला से 7 डिग्री से ज्यादा ठंडी हो चुकी हैं। इस बार 15 दिसम्बर के आसपास ही चंडीगढ़ का मौसम रात के समय शिमला से कहीं ज्यादा ठंडा हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में रातें शिमला से कुछ ठंडी रही लेकिन शनिवार की रात न्यूनतम तापमान शिमला के मुकाबले 7.3 डिग्री सैल्सियस नीचे चला गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जबकि चंडीगढ़ में तापमान 4.9 डिग्री सैल्सियस तक गिर गया। रातें ही नहीं, बल्कि अब चंडीगढ़ और शिमला में दिन के तापमान में भी सिर्फ 3 डिग्री सैल्सियस का अंतर रह गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रहा, तो शिमला का तापमान 19 डिग्री था। आने वाले दिनों में दिन और रात के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, वैस्टर्न डिस्टरबेंस के दोबारा सक्रिय होने से 16 और 17 को शहर में हलके बादल आ सकते हैं।

इस बार एक महीना पहले ऐसी ठंड

इस बार ठंड जल्दी पड़ने की संभावना जताई गई थी। मौसम का मौजूदा मिजाज अब पूर्वानुमान को सही साबित कर रहा है। दिसम्बर महीने में चंडीगढ़ में रात के तापमान में इतनी गिरावट दर्ज नहीं होती थी, लेकिन अब दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही रात के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज हो रही है। पहाड़ी इलाकों में मामूली बर्फबारी के बाद ये हालत है। 25 दिसम्बर के बाद भारी बर्फबारी से ठंड के तेवर और तीखे होंगे।

दिन में भी अब नर्म रहेगी सर्दियों की धूप, छाएगा कोहरा

पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में आ रही गिरावट और साथ चल रही सर्द हवाओं की वजह से दिन में ठंड का असर महसूस होगा। ऐसा इसलिए कि दिन में उत्तर दिशा से पहाड़ों से आ रही तेज सर्द हवाएं तामपान को बढ़ने नहीं देगी और वातावरण में ठंडक बनाए रखेंगी। रातें लगातार ठंडी होने और दिन में सूरज कम अवधि के लिए निकलने की वजह से धूप वातावरण से ठंडक कम नहीं कर पाएगी। आने वाले दिनों में इन सर्द हवाओं के साथ आने वाली नमी चंडीगढ़ समेत मैदानों में कोहरा लाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर अब आर-पार की लड़ाई! 24 जून को बिलौटी में होगी सर्व समाज महापंचायत, 10 हजार लोगों के जुटने का दावा

    Share Add as a preferred…

    पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से लगाई न्याय की गुहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *