मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी एवं पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के नौजर घाट, दीवान मुहल्ला स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा, पटना की मेयर सीता साहू, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति तथा चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मधेपुरा: ज्वेलरी दुकानदार ने लेन-देन के विवाद में मां-बेटी पर फेंका तेजाब; सदर अस्पताल में मची चीख-पुकार, एक महिला गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर को ‘जाम’ से मिलेगी मुक्ति! उल्टा पुल-अलीगंज बायपास फोरलेन का टेंडर फाइनल; मुंगेर की कंपनी संवारेगी 3.70 KM का सफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading