मुख्यमंत्री ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की

पटना, 22 सितम्बर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये।

इस अवसर पर इमाम मौलाना अजमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की।

दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

https://www.instagram.com/reel/DAOZCdLvlS4/?igsh=MWFxaDRwazUxOGhpeQ==

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० अफजल अब्बास, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेजर इकबाल हैदर खान, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के सचिव मो० तहसीन नदीम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अकीदतमंद उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आरा: 3 साल बाद ‘जेल’ से बाहर आए भगवान राम: कोईलवर थाने से मुक्त हुईं 60 करोड़ की अष्टधातु मूर्तियां; नेपाल नरेश ने 300 साल पहले कराई थी स्थापना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आरा में टैक्स चोरी पर बड़ी स्ट्राइक: पटना से आई टीम ने 3 नामी कपड़ा व्यवसायियों के ठिकानों पर की छापेमारी; करोड़ों की गड़बड़ी का शक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading