मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ और पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश, पटना-आरा-बक्सर एनएच व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से संपर्क सुनिश्चित

पटना, 23 सितंबर 2025।मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज दीघा में आयोजित कार्यक्रम में 6495 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल तक) जेपी गंगा पथ परियोजना के विस्तारीकरण (लंबाई 35.65 कि.मी.) का शिलान्यास किया।

जेपी गंगा पथ के लाभ

  • पटना-आरा-बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-922) और लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच बेहतर संपर्क।
  • आरा-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-319) से जुड़ाव।
  • दानापुर-छितनावां-मनेर पथ पर जाम की समस्या से मुक्ति।
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना आने-जाने में सुविधा।
  • बिहटा हवाई अड्डा आने-जाने में सहूलियत।

अन्य पथ निर्माण योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने दीघा से 225.475 कि.मी. लंबाई वाले 5 अन्य पथों (लागत 2,900 करोड़ रुपये) का भी शिलान्यास किया:

  1. धोरैया-इंगलिस मोड़ असरगंज पथ (58.47 कि.मी.) – बांका, मुंगेर और भागलपुर जिले, लागत 650 करोड़ 51 लाख।
  2. हथौड़ी-औराई पथ (21.3 कि.मी.) – मुजफ्फरपुर जिले, उच्च स्तरीय पुल सहित, लागत 814 करोड़ 22 लाख।
  3. आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ (32.26 कि.मी.) – भोजपुर जिले, लागत 373 करोड़ 56 लाख।
  4. छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी पथ (72.18 कि.मी.) – छपरा और सीवान जिले, लागत 701 करोड़ 26 लाख।
  5. बनगंगा-जेठियन-गहलौत बिन्दस पथ (41.25 कि.मी.) – नवादा, नालंदा और गयाजी जिले, लागत 361 करोड़ 32 लाख।

मुख्यमंत्री का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने पर शहरवासियों और यातायात के लिए आवागमन में बहुत सहूलियत होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार आर०, पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बीआरडीसीएल प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Kumar Aditya

    Anything which intefares with my social life is no. More than ten years experience in web news blogging.

    Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…