पटना, 24 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री ने आज मीठापुर स्थित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव ने मुख्यमंत्री को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की जानकारी दी, जबकि स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सभी संरचनाओं का कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मीठापुर क्षेत्र में पहले से ही , , , और जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पहले से मौजूद हैं। इन दोनों नए विश्वविद्यालयों के भवन तैयार होने से यह क्षेत्र और अधिक विकसित व आकर्षक बनेगा।
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय का भवन
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 27 जुलाई 2022 को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इसके भवन निर्माण के लिए मीठापुर, पटना में 5 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। विश्वविद्यालय का मुख्य भवन चार मंजिला होगा, जिसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 1,11,732 वर्गफीट है।
भवन के भूतल पर डीन कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, कैफेटेरिया एवं अन्य कार्यालय बनाए जा रहे हैं। प्रथम तल पर कुलपति कार्यालय, मीटिंग हॉल और मूल्यांकन केंद्र, द्वितीय तल पर कार्यालय कक्ष, मूल्यांकन केंद्र और भंडारगृह, तृतीय तल पर अभिलेखागार और भंडारगृह, जबकि चतुर्थ तल पर मूल्यांकन केंद्र और दो बड़े बहुउद्देशीय हॉल बनाए जा रहे हैं। परिसर में 8 कमरों और 4 सुइट वाला अतिथि गृह तथा एक केयर टेकर आवास का भी निर्माण किया जा रहा है।
बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का नया परिसर
राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात निश्चय-2 योजना के तहत स्थापित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का कुल क्षेत्रफल 27,567 वर्गमीटर है।
परियोजना दो भागों में विभाजित है। पहले भाग में 12,645 वर्गमीटर क्षेत्रफल का मुख्य विश्वविद्यालय भवन है, जिसमें प्रशासनिक सह शैक्षणिक भवन, परीक्षा कक्ष, औषधालय, बहुउद्देशीय मंच, प्रतीक्षालय, सूचना केंद्र, नामांकन शाखा, कुलाधिपति कक्ष और प्रशिक्षण सह स्थानन शाखा शामिल हैं।
दूसरे भाग में 14,922 वर्गमीटर क्षेत्रफल का उपभवन है, जिसमें कुलपति आवास, विश्वविद्यालय अतिथि गृह और बहुउद्देशीय सभागार की व्यवस्था की गई है।
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव , मुख्य सचिव , मुख्यमंत्री के सचिव , बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक , जिलाधिकारी , बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति और बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इन दोनों विश्वविद्यालयों का समय पर निर्माण पूरा होना राज्य के शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे बिहार के छात्रों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।


