मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पटना, 02 अक्टूबर 2024 :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना के गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोरयादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रीश्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमतीलेशी सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीलाकुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान, विधान पार्षद डॉ० खालिद अनवर, विधानपार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्री रविन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ०एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अफजलअब्बास, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवंराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेंशत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में पधारे श्री सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।

  • Related Posts

    बक्सर की बेटी T-20 वर्ल्ड कप विजेता अनु कुमारी को दिए 23.43 लाख; सीएम नीतीश ने कहा- आप बिहार का गौरव, मिलेगी सरकारी नौकरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार विधानसभा में बड़ा हादसा टला: स्पीकर के गुजरते ही भरभराकर गिरी छत; लाखों के रिनोवेशन की खुली पोल, बाल-बाल बचे अध्यक्ष

    Share Add as a preferred…

    Continue reading