पूर्व मंत्री एवं गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना 25 सितंबर 2024 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के निवासी ब्रजकिशोर सिंह जी ने बिहार सरकार में में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य किया था। वे गांधी संग्रहालय, मोतिहारी के सचिव तथा गांधी संग्रहालय पटना के कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्वर्गीय ब्रज किशोर सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर में भव्य ओरल कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन, देशभर के दंत विशेषज्ञ जुटे, तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    Continue reading
    सांसद अजय कुमार मंडल ने बिहार के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विक्रमशिला यूनिवर्सिटी से लेकर रेल डिवीजन तक कई बड़े मुद्दे उठाए

    Continue reading