मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा-ए-कौम अब्दुल कय्यूम अंसारी साहब के पुत्र डॉ० खालिद अनवर अंसारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 03 सितम्बर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा-ए-कौम अब्दुल कय्यूम अंसारी साहब के पुत्र डॉ० खालिद अनवर अंसारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ० खालिद अनवर अंसारी सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरुचि रखते थे। स्व० डॉ० खालिद अनवर अंसारी परिवहन विभाग के मंत्री रह चुके थे। वे डेहरी ऑन सोन से दो बार विधायक तथा एक बार विधान पार्षद भी रह चुके थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्व० डॉ० खालिद अनवर अंसारी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

  • Related Posts

    बिहार में राज्यसभा नामांकन का ऐतिहासिक दिन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मोहब्बत में इंकार के बाद थाने पहुंची युवती, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में कराई गई शादी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading