मुख्यमंत्री ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एंव फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर शोक एवं दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व मनोज कुमार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी थे। उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। स्व मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • ये भी पढ़े..

    मुकेश सहनी का बिहार सरकार पर बड़ा हमला: ‘न्याय नहीं मिला तो होगा चक्का जाम’, पप्पू सहनी एनकाउंटर को बताया फर्जी

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में मुहर्रम अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *