मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर अपनी शुभकामनायें दी

पटना, 19 दिसम्बर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध मैथिली साहित्यकार श्री महेन्द्र मलंगिया को वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनायें दी हैं। मधुबनी जिला के रहिका प्रखण्ड के मलंगिया के निवासी मैथिली साहित्यकार श्री महेन्द्र मलंगिया को उनके मैथिली निबंध श्रेणी “प्रबंध संग्रह” के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार-2024 दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिये बेहद गौरव की बात है। बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।

  • ये भी पढ़े..

    मोकामा में गैंगस्टर सोनू-मोनू गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर रेड के बाद पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार में 90 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला, बिना ट्रांजिट लीव तुरंत ज्वाइन करने का आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *