बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत, सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण जारी

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से विधिवत आगाज हो गया है। पहले दिन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी प्रमुख नेता सदन में मौजूद हैं।

राज्यपाल अपने अभिभाषण में सरकार के पिछले कार्यकाल के कामकाज का लेखा–जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य के विकास से जुड़ी योजनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी सदन को दी जा रही है। अभिभाषण के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचा और कानून–व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर सरकार की रूपरेखा सामने रखी जा रही है।

बजट सत्र की यह कार्यवाही राज्य की नीतिगत दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण और आगामी दिनों में बजट प्रस्तुति के साथ सदन की गतिविधियां आगे बढ़ेंगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर समाहरणालय में चला हरियाली अभियान, डीएम और एसएसपी ने लगाया पौधा

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…