‘विकसित बिहार’ का रोडमैप है 3.47 लाख करोड़ का बजट: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना, 03 फरवरी 2026।बिहार के बजट 2026-27 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे सम्पूर्ण, समावेशी और विकास को गति देने वाला बजट बताया है। वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा विधानसभा में पेश किए गए इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को जमीन पर उतारने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है।


बजट का आकार पहली बार 3.47 लाख करोड़ के पार

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष का कुल बजट
3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक है,
जो पिछले साल से 30 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा संकेत है।


7 निश्चय-3 को मिलेगी नई रफ्तार

सीएम ने कहा कि यह बजट सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को मजबूती देगा।
सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में
एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाए।


महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत—
हर परिवार की एक महिला को रोजगार के लिए
2 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है।
सीएम ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी।


उद्योग, शिक्षा और कृषि पर खास फोकस

सीएम ने कहा कि—

  • उद्योगों को बढ़ावा
  • युवाओं के कौशल विकास
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में सुधार

इन सभी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान किए गए हैं, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिले।


केंद्र के सहयोग से विकास को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर रही है और केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों की कतार में खड़ा होगा।


 

  • Related Posts

    पटना में राम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, नितिन नवीन होंगे शामिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जेडीयू में अंदरूनी कलह तेज: सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर खतरा, पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading