भागलपुर : भावना होटल में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

भागलपुर, 6 मई 2025:जोगसर थाना क्षेत्र स्थित भावना होटल के कमरे नंबर 101 से सोमवार को एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान पिरपैती निवासी तुषार ठाकुर के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए जमीन विवाद को लेकर साजिश की आशंका जताई है।

सूत्रों के अनुसार, तुषार रविवार शाम अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिरपैती थाना को सूचना दी गई, लेकिन कुछ देर इंतजार करने की सलाह दी गई। परिजनों ने जब युवक के मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया तो लोकेशन भावना होटल का निकला।

होटल पहुंचने पर परिजनों ने रजिस्टर में युवक की एंट्री रविवार दोपहर 2 बजे के करीब दर्ज पाई। होटल स्टाफ के साथ जब कमरे तक पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि युवक बेडशीट के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

मृतक के भाई मोहित ठाकुर ने हत्या की आशंका जताते हुए अपने गोतिया पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह जमीन विवाद से जुड़ा मामला है। उन्होंने यह भी बताया कि होटल के उस फ्लोर का सीसीटीवी कैमरा बंद था, जिससे मामला और संदेहास्पद हो गया है।

घटना की सूचना पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मृतक के हाथों पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।

मामले की जांच जारी है, पुलिस रिपोर्ट का इंतजार है।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में म्यूटेशन के नाम पर घूसखोरी का आरोप, राजस्व कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बगहा में उबाल, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *