गोपालगंज में महिला छात्रावास में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने 3 लोगों पर दर्ज कराया एफआईआर

जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे डायट कॉलेज के महिला छात्रावास में रहकर रसोइया का कार्य करने वाली एक युवती का शव गुरुवार को फंदे से लटकता मिला। जिसको लेकर उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन मौजे गांव के स्व अमरजीत राम की पत्नी सरस्वती देवी ने थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में युवती की माँ ने आरोप लगाया है की मेरी बेटी राधिका कुमारी थावे डायट में खाना बनाने का कार्य करती थी।

गुरुवार को आरती कुमारी द्वारा फोन किया गया की राधिका कुमारी की तबियत खराब है आइए। तब मै अपने परिवार वालों के साथ सुबह 9.30 बजे डायट पहुंची तो रम्भा कुमारी ने बताई की इलाज के लिए गोपालगंज ले गए है। जिस कमरे में मेरी बेटी रहती थी। उस कमरे में ताला लगा हुआ था। लगभग 11.30 बजे पुलिस डायट पहुंची और कमरा खुलवाई तो मेरी बेटी का शव पड़ा हुआ था। मेरी बेटी पहले कई बार मुझे और अपनी बहन से बताई थी की डायट के कर्मी राहुल कुमार, भारती जी और रंजन कुमार पाण्डेय द्वारा मेरे साथ नजायज तरीके से शारीरिक शोषण किया जाता है।

साथ ही उसका विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर बोला जाता था की यह बात किसी से कहेगी तो नौकरी से निकाल दिया जायेगा। तनखाह भी समय से नहीं देते थे। वहीं युवती की माँ ने आरोप लगाया है की मुझे शंका है की तीनो लोगों के द्वारा मेरी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृत युवती का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन घर लेकर चले गए। मृत युवती के स्वजनों ने बताया की प्राथमिकी होने के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद युवती का दाह संस्कार कर दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *