बांका में नदी से युवक का शव बरामद

बांका। टाउन थाना क्षेत्र के छत्रपाल गांव के टुघरो नदी से शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई है। मृतक की पहचान छत्रपाल पंचायत के चौबटिया गांव निवासी वकील बड़वायक का पुत्र लालू कुमार बड़वायक (26) के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक कोलकाता में राजमिस्त्रत्त्ी का काम करता था।

सुपौल हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

प्रतापगंज (सुपौल)। चिलौनी उत्तर पंचायत के बांस चौक के पास एनएच-27 पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार झाड़ू व्यवसायी मो. हबीब की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अररिया जिला के सिमराहा थाना क्षेत्र के ओराही वार्ड-3 निवासी मो. हबीब (45) फूलझाड़ू बेचने का काम करता था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत, विजिलेंस ने JE और तकनीशियन को रंगे हाथ दबोचा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…