बिहार के छपरा में अरहर के खेत में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई पहचान

बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में खेत से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर उदित सिंह ढाला स्थित गंडकी नदी के समीप अरहर के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *