कोसी नदी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/बिहपुर, 7 जुलाई 2025 — झंडापुर थाना क्षेत्र के लोकमानपुर के निकट कोसी नदी की दो धाराओं के बीच स्थित टीले पर रविवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की पहचान हरियों पंचायत वार्ड संख्या 6 निवासी टिंकू कुमार (26 वर्ष) के रूप में की गई है, जो तीन जुलाई की रात से लापता था।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चार जुलाई को झंडापुर थाना में दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच प्रक्रिया शुरू की है।

फोन कॉल के बाद से था लापता

परिजनों के अनुसार, टिंकू की आखिरी बार अपने भाई से साढ़े आठ बजे रात में फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह घर लौट रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वह घर नहीं पहुंचा।

शव पर संदिग्ध चोट के निशान

परिजनों का कहना है कि शव पर गला दबाने, खून के निशान और नाखून उखड़ने जैसे संकेत मिले हैं। इन बिंदुओं को देखते हुए उन्होंने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि गुमशुदगी की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा तत्पर कार्रवाई नहीं की गई

पुलिस ने कहा– रिपोर्ट का इंतजार

झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी और शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर हत्या की पुष्टि होती है, तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”


 

  • Related Posts

    रेलवे सप्ताह समारोह में मालदा मंडल का जलवा: उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर हाई लेवल बैठक: डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, “कोई कमी नहीं, बैकलॉग तेजी से खत्म होगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *