भागलपुर : कब्रिस्तान से बच्चे का शव निकाल फिर से की छेड़छाड़

भागलपुर : सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफनगर कब्रिस्तान से बच्चे के शव निकाल कर छेड़छाड़ की घटना को एक बार फिर अंजाम दिया गया है। लगातार हो रही नरमुंडों की चोरी और कब्र में शव के साथ छेड़छाड़ की घटना से लोगों में दहशत हो गया है। कुछ दिन पूर्व दफनाए गए एक बच्चे के शव को मंगलवार की रात कब्र से निकाल कर असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ ग्रामीणों को यह भी आशंका है कि किसी जानवर द्वारा भी ऐसा किया जा सकता है।

उप सरपंच प्रतिनिधि मो. गुलाब सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रमजनी मंसूरी के पुत्र का शव दो-तीन दिन पूर्व दफनाया था। सुबह किसी ने उसके कब्र को खोदा हुआ देखा। जानकारी होने पर कब्रिस्तान में काफी लोग जमा हो गए। कब्र में शव नहीं था। दूर में शव का केवल मुंड मिला जो खून से लथपथ था। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह असरफनगर कब्रिस्तान पहुंच ग्रामीणों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और इसकी पड़ताल की जा रही है। बताते चलें कि पूर्व में हुई घटना में दो लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद घटना थम नहीं रही। अब तक आधा दर्जन से अधिक कब्र को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *