महाकुंभ के लिए व्यवस्था सरकारी है.. पटना से प्रयागराज 550 रुपये में जाइये

पटना से प्रयागराज के बीच बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शुक्रवार से दो बसों का परिचालन शुरू किया गया है. यह बसें प्रतिदिन पटना से प्रयागराज के बीच चलेंगी.

28 फरवरी तक बस का परिचालन : परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालूओं के आवागमन की सुविधा के लिए 31 जनवरी से पटना-प्रयागराज के लिए दो बसों की सुविधा प्रारंभ की गई है. इन बसों का परिचालन 28 फरवरी तक होगा. यह नई बस सेवा यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और दोनों शहरों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी

”राज्य के सार्वजनिक परिवहन सेवा को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए-नए मार्गों पर बसों का परिचालन किया जा रहा है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लगातार अपने यात्रियों को सुरक्षित, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली यात्रा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहा है. यह नई बस सेवा इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है.”संजय कुमार अग्रवाल, परिवहन सचिव, बिहार

प्रयागराज के लिए रात 8.30 बजे खुलेगी : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि यह बस पटना से प्रयागराज वाया आरा, मोहनियां, वाराणसी मार्ग पर चलेगी. पटना से यह रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. प्रयागराज से रात्रि 10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी.

पटना-प्रयागराज का किराया 550 रुपये : पटना-प्रयागराज बस बांकीपुर, बस स्टैंड गांधी मैदान से खुलेगी. इस बस सेवा के तहत, पटना से प्रयागराज के लिए किराया 550 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है. टिकट की बुकिंग बांकीपुर, बस स्टैंड के काउंटर पर करा सकेंगे. बस टिकट बुकिंग से संबंधित जानकारी 9576270194 एवं 8294042679 पर प्राप्त की जा सकती है.

आने-जाने के लिए एक साथ भी करा सकते टिकट बुकिंग : पटना से प्रयागराज आने-जाने दोनों तरफ के लिए टिकट की बुकिंग एक साथ भी करा सकते हैं. इस सेवा के तहत दो टाटा नन-एसी बसें पटना और प्रयागराज के बीच 28 फरवरी 2025 तक नियमित रूप से चलेंगी. दोनों बस में 42 सीटें उपलब्ध हैं.

  • Related Posts

    गांधी मैदान में ‘इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर’ का जलवा; कृषि निदेशक सौरभ सुमन बोले— “अब मशीनों से बदलेगी किसान की तकदीर”, 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *