आतंकियों ने यूपी के दो श्रमिकों को गोली मारी

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के दो प्रवासी श्रमिकों को गोली मार दी। दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मध्य कश्मीर जिले के मगाम स्थित मजहामा इलाके में हुई।

घायलों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

अधिकारियों के मुताबिक, घायल श्रमिकों की पहचान सोफियान (25) और उस्मान मलिक (20) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों मगाम इलाके में जल शक्ति विभाग में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।

  • Related Posts

    मुंगेर में ‘रोज डे’ पर पति को दिया शराब का जाम, ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ दिखाई ‘दबंगई’; रील वायरल होते ही पुलिस ने नापा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading