जम्मू कश्मीर में आंतकियों ने बिहार के 3 मजदूरों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां; हालत नाजुक

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने गुरुवार को तीन गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम को दक्षिण कश्मीर E के गगरान इलाके में तीन गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पहचान अनमोल, हीरालाल और पिंटो कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के तीन गंगा घाटों का किया लोकार्पण, ₹46.26 करोड़ से हुआ आधुनिक विकास

    Share Add as a preferred…

    बीजेपी के आरोपों पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बोले- जांच कराइए, घबराहट किस बात की?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *