कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान तनाव, महावीर मंदिर के पास पत्थरबाजी; प्रशासन अलर्ट मोड में

कटिहार, 06 जुलाई | कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। सार्वजनिक महावीर मंदिर पर असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक पत्थरबाजी की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। उपद्रवियों ने मंदिर के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के घरों, वाहनों और एक एटीएम को भी निशाना बनाया।

मंदिर पर हमला, प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महावीर मंदिर के प्रथम तल तक पत्थर फेंके गए, जिससे वहां स्थापित भगवान बजरंगबली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। हालांकि मंदिर को भारी क्षति नहीं हुई, लेकिन यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है।

स्थानीय घरों और वाहनों को भी बनाया गया निशाना

घटना के दौरान जुलूस देख रहे लोगों और उनके घरों पर भी पत्थर फेंके गए। साथ ही दो मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पास में स्थित एक एटीएम मशीन पर भी पथराव कर नुकसान पहुंचाया गया। इस हमले से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन मुस्तैद, भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी गश्ती बढ़ा दी गई है।

राजनीतिक प्रतिनिधियों का दौरा, कड़ी प्रतिक्रिया

घटना के तुरंत बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार के एमएलसी तारकिशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “मंदिर पर हमला असहनीय है। यह धार्मिक भावना पर चोट है। दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
बजरंग दल के जिला संयोजक पवन पोद्दार ने इसे सुनियोजित साजिश बताया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान, जांच जारी

प्रशासन ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *