सीएम नीतीश ने की दस लाख नौकरी की घोषणा!

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा, ”हमने अपने कार्यकाल में 24 लाख लोगों को अब तक रोजगार दिया है. आने वाले समय में 10 लाख रोजगार देंगे.”

जदयू ने आज शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक की. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लेंगे या विशेष पैकेज लेंगे.उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए हमने क्या किया है, यह आप लोगों को जाकर बताइए. बाढ़ राहत के लिए केंद्र से स्पेशल पैकेज की मांग की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से दोहराया कि 1-2 बार गलती हुई (महागठबंधन में जाकर) है. अब ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी. हमलोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.

 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…