बिहार के 11 जिलों का पारा 10 डिग्री के नीचे, शीतलहरी को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बिहार में पिछले एक सप्ताह से दिन में 24 से 25 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है. अब धीरे-धीरे इसमें गिरावट होने लगी है. पिछले एक सप्ताह से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री के नीचे पहुंच चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ हवा का प्रवाह अभी भी जारी है जिसके प्रभाव से धीरे धीरे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार (15 दिसंबर) को जारी रिपोर्ट के अनुसार 11 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के एक अधिकारी ने बताया कि अभी जो कारकों का प्रभाव चल रहा है उसके अनुसार 18 से 19 दिसंबर के बीच शीतलहर के साथ ठंड में विशेष बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. हालांकि कारकों का उतार-चढ़ाव होता है लेकिन पछुआ हवा का प्रभाव लगातार जारी है. इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ राज्य के अधिसंख्य जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा हो रहा है. 19 दिसंबर के बाद से ठंड के साथ-साथ सुबह में कुहासा भी अधिक होने की संभावना है।

हालांकि दिन के तापमान में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव हो रहे हैं. शुक्रवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ औसत तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहा. सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में गुरुवार की अपेक्षा 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *