तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप: “सरकार मुझे मरवाना चाहती है, लाइसेंसी हथियार दे रहा हूँ, गोली मार दे”

पटना।बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी झड़प के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि “सरकार मुझे मरवाना चाहती है, तो मैं अपना लाइसेंसधारी हथियार दे रहा हूं, गोली मार दे।” गुरुवार को सदन में विवाद के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने यह टिप्पणी की।

“विधायक ने मां-बहन की गालियां दी, मैंने कोई अपशब्द नहीं बोला”

तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी भाजपा विधायक जनक सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में “मां-बहन की गालियां दीं”, जबकि खुद उन्होंने कभी कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। तेजस्वी ने कहा—

“राजनीतिक जीवन में मैंने कभी अपशब्द नहीं बोला। कोई साबित कर दे।”

सवालों के जवाब में उन्होंने कहा—

“अगर कोई जोर से बोलेगा तो गीला हो जाएगा।”

“डिप्टी सीएम मुझे गालियां देते हैं, माइक फेंकने की कोशिश हुई”

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि “सदन में डिप्टी सीएम भी उन्हें गालियां देते हैं। माइक तोड़कर उनकी तरफ फेंका गया, और उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है।” उन्होंने कहा कि सरकार में अगर हिम्मत है तो उन्हें गोली मार दे या जेल भेज दे।

सत्ता पक्ष का पलटवार: “तेजस्वी का डीएनए है जंगलराज”

वहीं इस घटनाक्रम पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“तेजस्वी यादव के डीएनए में जंगलराज और गुंडाराज है। लंपटई के सिवा इन्हें कुछ नहीं आता।”
“विधानसभा की गरिमा को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष लगातार मर्यादा लांघ रहा है।”


सदन में बढ़ा तनाव, हाथापाई टली

गुरुवार को विधानसभा के भीतर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए। राजद और भाजपा के विधायकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की के हालात बन गए, जिन्हें मार्शलों ने हस्तक्षेप कर टाला। इस घटना के बाद पूरे राज्य में सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है।


 

  • Related Posts

    नालंदा में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *