PM Modi के रोड शो पर Tejashwi Yadav के बिगड़े बोल, कहा- ‘NDA में सब नालायक’

बिहार की राजधानी पटना में आज प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी कई बार बिहार का रुख कर चुके हैं। वहीं पीएम के बिहार आगमन से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से मुखर हो गए हैं।

पीएम के रोड शो का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वो रोडशो कर रहे हैं लेकिन हम जॉब शो करेंगे। बीजेपी के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा तो दूर 10 सालों में बीजेपी पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक का दर्जा नहीं दे पाई। पीएम को एक दिन में 3 रैलियां और 1 रोड शो करना पड़ रहा है। आखिर क्या कारण है? NDA में सब नालायक लोग हैं और सब डरे हुए हैं कि बिहार इस बार चौंकाने वाला परिणाम देने वाला है।

ये भी पढ़े..

बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

Share Add as a preferred…

कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

Share Add as a preferred…