नीट मामले में तेजस्वी यादव की हुई एंट्री, बोले- ‘BJP केंद्र में रहे या राज्य में…

नीट में कथित गड़बड़ी को लेकर राजनीति में घमासान मचा है. राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इस घमासान में कूद चुके हैं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में रहे या राज्य में, पेपर लीक होना तय है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीट का पेपर लीक होना बहुत ही गंभीर विषय है. पुलिस हिरासत में अपराधी इस बात को कबूल रहा है कि पेपर लीक किया गया है. अभ्यर्थी, अभिभावक, विद्यार्थी, युवा सभी चिंतित हैं, लेकिन, एनडीए सरकार नख से शिख तक अहंकार में डूबी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पेपर लीक के सबूत सार्वजनिक होने, मामले में जांच, गिरफ्तारी और साजिशकर्ताओं के जुर्म कबूलने के बाद भी सरकार यह मानने को तैयार ही नहीं है कि परीक्षा में धांधली हुई है. उन्होंने कहा कि सबूत सामने है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री इतने अनभिज्ञ हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं कि गड़बड़ी हुई है. अहंकारी मोदी सरकार कुंभकर्णी नींद में ऐसे सोई है कि लाखों अभ्यर्थियों के सपनों में आग भी लग जाए तो उन्हें परवाह नहीं।

बता दें कि नीट में धांधली के आरोपों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी बच्चे के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा. इस मामले से जुड़े तथ्य सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में हैं।

ये भी पढ़े..

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *